राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » सलमान ने बेचे सिनेमा के टिकट! (Salman Khan)
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए फिल्मी सितारे जो कर गुजरें कम ही है। जी हाँ, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपनी आने वाली फिल्म ‘लंदन ड्रीम्ज’ के प्रमोशन के चक्कर में टिकट बेचने तक का काम करना पड़ा।

‘डिलाइट थिएटर’ में फिल्म की एडवांस बुकिंग चाहने वाले अपने मुरीदों के लिए सलमान ने बुकिंग क्लर्क बनकर लोगों के टिकट काटे।

सलमान की मौजूदगी ने सिनेमा हॉल के बाहर मौजूद लोगों को बेकरार कर दिया था। वहाँ मौजूद सलमान के सभी मुरीद उनके ऑटोग्राफ वाले टिकट पाने की चाह में थे, लेकिन महज 10-15 लोगों की मुराद ही पूरी हो सकी।

विपुल शाह निर्देशित ‘लंदन ड्रीम्ज’ 30 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वालों में सलमान खान, अजय देवगन और असिन हैं।
संबंधित जानकारी खोजें