राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » पीएसएलवी ने किया 15वाँ सफल प्रक्षेपण (Oceansat 2)
 
पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) ने बुधवार को उस समय अपनी लगातार 15वीं बार सफलता सिद्ध की, जब देश के ओशनसैट-2 अंतरिक्ष यान और छह यूरोपीय नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।

1993 में पहली बार विफलता के बाद पीएसएलवी में सुधार किए गए और यह साल दर साल सफल प्रक्षेपण करता रहा। आज यह पीएसएलवी की 16वीं उड़ान थी।

पीएसएलपी के प्रक्षेपणों का घटनाक्रम इस प्रकार है-

*पीएसएलवी-डी1 ने 20 सितंबर 1993 को आईआरएस-1ई का प्रक्षेपण किया जो विफल रहा।
*पीएसएलवी-डी2 ने 15 अक्टूबर 1994 को आईआरएस-पी2 का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-डी3 ने 21 मार्च 1996 को आईआरएसपी3 का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी1 ने 29 सितंबर 1997 को आईआरएस-1डी का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी2 ने 26 मई 1999 को तीन सफल प्रक्षेपण किए।
*पीएसएलवी-सी3 ने 22 अक्टूबर 2001 को टीईएस का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी4 ने 12 सितंबर 2002 को कल्पना-1 का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी5 ने 17 अक्टूबर 2003 को रिसार्ससैट-1 का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी6 ने पाँच मई 2005 को काटरेसैट-1 और हैमसेट का सफल प्रक्षेपण किया। पीएसएलवी-सी7 ने 10 जनवरी 2007 को चार सफल प्रक्षेपण किए।
*पीएसएलवी-सी8 ने 23 अप्रैल 2007 को एजीआईएलई का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी9 ने 23 जनवरी 2008 को टेकसार का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी10 ने 28 अप्रैल 2008 को काटरेसैट-2ए, आईएमएस-1 और आठ नैनो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी11 ने 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया।
*पीएसएलवी-सी12 ने 20 अप्रैल 2009 को सिसेट-2 और अनुसेट का सफल प्रक्षेपण किया। पीएसएलवी-सी14 ने 23 सितंबर 2009 को ओशनसेट-2 और छह नैनो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें