राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | चंद्र अभियान
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » सरकार 6000 मॉडल स्कूल स्थापित करेगी (Primary education)
 
प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम को नई गति देते हुए सरकार ने मंगलवार को देश भर में 6000 आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) स्थापित करने का फैसला किया, जिसमें 2500 निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी में होंगे।

ये विद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से पहले स्थापित किए जाएँगे। इनमें से 2500 स्कूल सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में स्थापित होंगे।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलूवालिया ने मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश भर में 6000 आदर्श विद्यालय स्थापित करने का कार्यक्रम है, जिनमें से 3500 शत प्रतिशत सरकारी होंगे जबकि 2500 पीपीपी मॉडल वाले। उन्होंने कहा कि आयोग तथा मानव संसाधन मंत्रालय इस दिश में काम कर रहा है।

सिब्बल ने कहा कि इस संबंध में खाका चार सप्ताह में बना लिया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा किया इसे अगले शैक्षणिक सत्र से पहले पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मंत्रालय 2500 आदर्श स्कूल स्थापित करेगा, जो केंद्रीय विद्यालय से बेहतर होंगे।
संबंधित जानकारी खोजें