मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > 'बलात्कार की परिभाषा का दायरा बढ़े'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'बलात्कार की परिभाषा का दायरा बढ़े'
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने बलात्कार की परिभाषा का दायरा बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि इस तरह के मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

सुश्री व्यास ने शनिवार को यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण से निपटने के कानूनों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस बारे में केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं।

उन्होंने कहा कि बलात्कार की परिभाषा को तत्काल पुर्नभाषित किए जाने की जरूरत है जिससे कि छेड़छाड़ को भी इसमें शामिल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बलात्कार से जुड़े कानूनों में व्यापक सुधार के अलावा न्यायिक प्रक्रिया में यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह के मामलों का निपटारा एक महीने में कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान बार बार लेने की यातनापूर्ण प्रक्रिया भी बंद होनी चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
समलैंगिकता पर बहस की जरूरत-आयोग
काला धन चुनावी प्रक्रिया में बाधक-कुरैशी
हुर्रियत अध्यक्ष गिलानी फिर गिरफ्तार
ममता ने दी नई रेलों की सौगात
'आडवाणी न्यायमूर्ति लिब्रहान की कमजोर नस'
दिल्ली धमाके, आतंकियों पर इनाम बढ़ाया