हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से अलग हुए धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी को शुक्रवार शाम रिहाई के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
गिलानी को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद शेरे कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान सोपोरा से रिहा किया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता एयाज अकबर ने बताया कि गिलानी को छह जून को हैदरपुरा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे लगभग एक महीने से नजरबंद थे। |