मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > दिल्ली धमाके, आतंकियों पर इनाम बढ़ाया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली धमाके, आतंकियों पर इनाम बढ़ाया
दिल्ली पुलिस ने पिछले वर्ष राजधानी में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में शामिल लश्कर-ए-तोइबा के अबु अलकामा सहित चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए पाँच लाख रुपए नकद इनाम की घोषणा की।

महानगर के पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल ने इंडियन मुजाहिदीन के सरगना अलकामा पर पाँच लाख रुपए के इनाम की घोषणा की। अलकामा ने पिछले वर्ष दिल्ली में श्रृंखलाबद्ध विस्फोट किए थे और तब से वह फरार है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंडियन मुजाहिदीन के तीन अन्य सदस्यों इकबाल भटकल, रियाज भटकल और संगठन के प्रमुख आमिर राजा खान पर इनाम को एक लाख से बढ़ाकर पाँच लाख कर दिया गया है।

इससे पहले डडवाल ने इन तीनों सहित 13 आतंकवादियों पर एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी। यह सभी सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में वांछित हैं। रियाज और इकबाल कर्नाटक के मेंगलूर के भटकल गाँव के रहने वाले हैं, जबकि खान कोलकाता का है।

अधिकारी ने कहा कि अलकामा मुख्य सरगना है और वह पिछले वर्ष 13 सितंबर के विस्फोटों का जिम्मेदार है। वह जयपुर, अहमदाबाद और उत्तरप्रदेश में भी सिलसिलेवार विस्फोटों में शामिल है। उन्होंने कहा कि खान सीधे अलकामा के नियंत्रण में काम करता था।

पिछले वर्ष 13 सितंबर को दिल्ली में पाँच विस्फोट हुए थे जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

विस्फोट के मामले में पाँच प्राथमिकियाँ दर्ज की गई थीं। जिन अन्य आतंकवादियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है उनमें आरिज खान (23), शहजाद अहमद (20), मोहम्मद साजिद (22), मिर्जा सादाब बेग (25), मोहम्मद खालिद (25), डॉक्टर शहनवाज (28), हाकिम (23), सलमान (19) और मोहम्मद खालिद (25) शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि रियाज, इकबाल और खान दिल्ली में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मुख्य षड्यंत्रकारी हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
समलैंगिकता पर सरकार का सतर्क रुख
लंबी दूरी की ट्रेनों में मनोरंजन सेवाएँ
फल और सब्जियों के लिए विशेष ट्रेनें
रेल बजट में कुछ भी नया नहीं-लालू
मदरसा विद्यार्थियों को फ्री मासिक सीजन टिकट
पत्रकारों को रियायतों की सौगात