भारतीय रेल राजधानी और शताब्दी गाड़ियों सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड सूचना एवं मनोरंजन सेवाएँ प्रदान करेगी।
यह ऐलान शुक्रवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में रेल बजट पेश करते समय किया। ममता ने कहा,‘मुझे यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि रेलवे लंबी दूरी के यात्रियों के सुखद यात्रा अनुभव हेतु राजधानी, शताब्दी और अन्य महत्वपूर्ण लंबी दूरी की इंटरसिटी गाड़ियों में ऑन बोर्ड सूचना एवं मनोरंजन सेवाएँ प्रदान करेगी।’
उन्होंने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन शौचालयों की शुरूआत के लिए फील्ड परीक्षण किए जा रहे हैं। हवाई जहाजों में इस्तेमाल किए जाने वाले वैक्यूम शौचालयों का भी कुछ सवारी डिब्बों में परीक्षण करने की योजना है। |