मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > रेल बजट में कुछ भी नया नहीं-लालू
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रेल बजट में कुछ भी नया नहीं-लालू
राजद प्रमुख लालूप्रसाद ने रेल बजट पर रेलमंत्री ममता बनर्जी को यह कहकर परेशान करने की कोशिश की कि रेल मंत्रालय में उनकी (लालू की) उपलब्धियों को ममता भुना रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है।

पिछली संप्रग सरकार में रेलमंत्री रहे लालू ने ममता पर बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप भी लगाया। काफी आक्रामक मूड में दिख रहे लालू ने कहा कि वे पिछले पाँच साल के दौरान रेलवे के प्रदर्शन के बारे में श्वेत-पत्र लाने के ममता के ऐलान से जरा भी परेशान नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र लाना कोई परेशानी की बात नहीं है। उन्हें लाने दीजिए। मुझे इसकी परवाह नहीं है।

लालू ने सवाल किया कि क्या यह बजट है? मैंने अपने कार्यकाल के दौरान जो घोषणाएँ की थीं, उन्होंने उसे केवल पढ़ दिया। ममता कुंठा की शिकार हैं।

उन्होंने दावा किया कि बजट में नया कुछ भी नहीं है और ममता ने उनकी उपलब्धियों को भुनाने की कोशिश की है। लालू और ममता के बीच लोकसभा में रेल बजट पेश करते समय भी अच्छी-खासी नोक-झोंक हुई।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मदरसा विद्यार्थियों को फ्री मासिक सीजन टिकट
पत्रकारों को रियायतों की सौगात
पुल निर्माण वित्तपोषण पर बात करेगी रेलवे
एयर इंडिया कर्मचारियों की आंशिक हड़ताल
टक्कररोधी उपकरण परियोजना की समीक्षा करेंगी ममता
रेलवे भर्ती नीति की समीक्षा होगी