मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > पुल निर्माण वित्तपोषण पर बात करेगी रेलवे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पुल निर्माण वित्तपोषण पर बात करेगी रेलवे
रेलवे ओवरब्रिजों और पुलों के निर्माण के वित्तपोषण के लिए योजना आयोग से बातचीत करेगी।

यह बात रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कही । उन्होंने कहा,‘उपरी तथा निचले सड़क पुल सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।’

उन्होंने कहा कि रेलवे और राज्य सरकारों के बीच लागत में भागीदारी की मौजूदा प्रक्रिया की समीक्षा की आवश्यकता है।

ममता ने कहा कि नयी धारणा विकसित करने का समय आ गया है जहाँ आश्वस्त वित्तपोषण से इन परियोजनाओं का निश्चित अवधि में टर्न-की निष्पादन किया जा सकता है। इस मामले को समर्थन के लिए योजना आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एयर इंडिया कर्मचारियों की आंशिक हड़ताल
टक्कररोधी उपकरण परियोजना की समीक्षा करेंगी ममता
रेलवे भर्ती नीति की समीक्षा होगी
संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली
महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन
मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे