मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > एयर इंडिया कर्मचारियों की आंशिक हड़ताल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एयर इंडिया कर्मचारियों की आंशिक हड़ताल
एयर इंडिया के लगभग 20 हजार कर्मचारियों ने शुक्रवार को देश भर में दो घंटे काम का बहिष्कार किया। ये कर्मचारी अपने वेतन के तुरंत भुगतान की माँग कर रहे थे।

इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान एविएशन इंडस्ट्रीज एम्पलाइज गिल्ड (एआईईजी), एयर कार्पोरेशन एंपलाइज यूनियन (एसीईयू) तथा कुछ अन्य यूनियनों ने किया था। इसके तहत दिल्ली एवं मुंबई में एयर इंडिया के कर्मचारी दोपहर एक बजे कार्यालयों से बाहर आ गए।

दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 300 कर्मचारी झंडे लिए हुए पुराने टर्मिनल के बाहर इकट्ठे हुए और नारेबाजी की। ये लोग वेतन तुरंत जारी करने की माँग कर रहे थे। बाद में उन्होंने हवाई अड्डा परिसर में धरना दिया।

एसीईयू के महासचिव जेबी कादियान ने कहा कि वेतन भुगतान कानून के तहत सरकार वेतन को टाल नहीं सकती। कंपनी नियम-कानूनों का पालन नहीं कर रही और ऐसे फैसले कर रही है, जो कंपनी हित में नहीं।

मुंबई में एआईईजी के महासचिव जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि प्रबंधन आज वेतन भुगतान की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा नहीं उतर सका है, इसलिए हम दो घंटे के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उड़ानों पर असर नहीं : एयर इंडिया ने कहा कि जून के वेतन के भुगतान में हो रही देरी के विरोध में कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल का उसकी उड़ानों पर कोई असर नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा कि जैसा कि एयर इंडिया प्रबंधन ने कहा था कि परिचालन सामान्य रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टक्कररोधी उपकरण परियोजना की समीक्षा करेंगी ममता
रेलवे भर्ती नीति की समीक्षा होगी
संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली
महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन
मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे
रेलवे करेगी 5479 करोड़ का लाभांश भुगतान