मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > रेलवे भर्ती नीति की समीक्षा होगी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रेलवे भर्ती नीति की समीक्षा होगी
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह रेलवे की भर्ती नीति की जल्द ही समीक्षा कर रेलवे की भर्तियों में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेंगी।

लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए ममता ने कहा कि उन्हें रेल भर्ती बोर्ड के कार्य संचालन के बारे में कई शिकायतें मिली हैं इसलिए वह भर्ती नीति और रेल भर्ती बोर्डों की जल्द ही समीक्षा करेंगी।

उन्होंने रेलवे की भर्तियों में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने के प्रस्ताव के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति की रिक्तियों के बैकलाग को पूरा करने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने का ऐलान किया।

ममता ने कहा कि शारीरिक विकलांगों के कोटा की रिक्तियों को भरने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम रेल कर्मियों के बीच खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना चाहते हैं। उन सभी रेल खिलाड़ियों की उन्होंने सराहना की,जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भर्ती में उनका वाजिब हिस्सा मिलेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली
महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन
मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे
रेलवे करेगी 5479 करोड़ का लाभांश भुगतान
रेलवे का 40745 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
दो मंजिले डिब्बों वाली ट्रेन दौड़ेगी