मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली
रेलवे संपत्ति पर आतंकी और उग्रवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर रेलवे ने अपने 140 संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार की है।

साथ ही वह महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला कमांडो और महिला रेल सुरक्षा बल के दस्ते तैनात कर रही है।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा,‘सुरक्षा रेलवे का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। स्टेशनों पर तथा गाड़ियों दोनों में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के प्रयासों को मजबूत किया जा रहा है।’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए 140 संवेदनशील स्टेशनों के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार की गयी है।

रेल मंत्री ने कहा, 'हम कमांडो बटालियनें तैनात करने की योजना बना रहे हैं। महिला कमांडों की संख्या भी बढ़ायी जाएगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला रेल सुरक्षा बल के दस्ते तैनात किए जा रहे हैं। खास तौर पर ऐसे खंडों में जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ नियमित रूप से अकेली यात्रा करती हैं।’

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना हालाँकि राज्यों का विषय है लेकिन यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य करेगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन
मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे
रेलवे करेगी 5479 करोड़ का लाभांश भुगतान
रेलवे का 40745 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
दो मंजिले डिब्बों वाली ट्रेन दौड़ेगी
रेल कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएँ