मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मोबाइल वैन से टिकट बेचेगी रेलवे
यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतार से बचाने के लिए रेलवे अब गली-गली और मोहल्ले मोहल्ले रेल टिकट बेचने जा रही है। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि शुरूआत में इस वर्ष ऐसी 50 मोबाइल टिकट वैन चलायी जाएँगी।

लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए ममता ने कहा कि ‘मुश्किल आसान’ नामक इस योजना के तहत गरीब जनता को टिकट खरीदने रेलवे स्टेशन नहीं जाना होगा बल्कि उन्हें बाजारों, मोहल्लों और व्यस्त जगहों पर टिकट मोबाइल वैन के जरिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि रेलवे और डाक विभाग ने एक समझौता किया है जिसके तहत देश के 5000 डाकघरों से कंप्यूटरीकृत टिकटें खरीदी जा सकती हैं।

उन्होंने 200 नए शहरों में यात्री आरक्षण प्रणाली सेवाएँ शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए बताया कि अभी तक 800 स्थानों पर 6872 टर्मिनलों के साथ आरक्षण प्रणाली चल रही है।

उन्होंने बताया, ‘हम 200 नए शहरों में इस प्रणाली को लगाएँगे। उन 800 शहरों में,जहाँ पीआरएस की सुविधा पहले से उपलब्ध है, नये स्थानों पर इसे लगाया जाएगा।'
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रेलवे करेगी 5479 करोड़ का लाभांश भुगतान
रेलवे का 40745 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
दो मंजिले डिब्बों वाली ट्रेन दौड़ेगी
रेल कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएँ
बजट बनाने में कम समय मिला-ममता
मनमोहन ने रेल बजट को सराहा