रेलवे ने दो शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों में दोमंजिले डिब्बे लगाने का प्रस्ताव किया है।
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए ऐलान किया, ‘हम इंटरसिटी यात्रा के लिए उच्च क्षमता वाले वातानुकूलित दो मंजिले सवारी डिब्बे शुरू करने के लिए नए उपाय कर रहे हैं।’
उन्होंने बताया कि ये डिब्बे काफी आरामदायक और सुविधाजनक होंगे। ममता ने कहा कि रेलवे की इन विभिन्न पहलों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षण और आकस्मिक निरीक्षण और इस संबंध में जनता की शिकायतें दूर करने के लिए हर क्षेत्रीय रेलवे के अपर महाप्रबंधक उत्तरदायी होंगे। |