मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > रेल कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएँ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रेल कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएँ
रेलवे ने अपने 14 लाख कर्मचारियों पर गर्व करते हुए उनके लिए क्वार्टरों का निर्माण, खेलकूद गतिविधियों में प्रोत्साहन, कर्मचारी लाभ निधि में अंशदान में बढ़ोतरी और समूह-डी के कर्मचारियों की कन्याओं को उच्च शिक्षा में स्कालरशिप देने का ऐलान किया।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा,‘हमें अपने 14 लाख कर्मचारियों पर गर्व है। वे हमारे विकास के लीडर हैं।’

उन्होंने कर्मचारी क्वाटरों और कालोनियों के सुधार के लिए समवेत कल्याण योजना के तहत 2009-10 के दौरान 6560 कर्मचारी क्वार्टरों के निर्माण का प्रस्ताव किया।

ममता ने कहा कि बड़े रेल मंडलों और जोनों, जिनमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर बोनगाँव भी शामिल है, पर खेलकूद, सांस्कृतिक तथा शिक्षणेतर गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए ‘ इन्डोर स्टेडियमों ’ का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी लाभ निधि में अंशदान को एक वर्ष के लिए बढ़ाकर 350 रुपए प्रति कर्मचारी इस शर्त के साथ करने का प्रस्ताव है कि इस अंशदान में से 100 रुपये प्रति कर्मचारी की राशि महिला सशक्तीकरण तथा रेल कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग आश्रितों, विशेषकर लड़की की पेशेवर प्रशिक्षण के लिए और लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए ही होगी।

ममता ने कहा कि समूह-डी के कर्मचारियों की बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने का उनका प्रस्ताव है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बजट बनाने में कम समय मिला-ममता
मनमोहन ने रेल बजट को सराहा
मेडिकल कॉलेज खोलेगा रेल मंत्रालय
पित्रोदा की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति
रेलवे की सुपरफास्ट पार्सल एक्सप्रेस सेवा
18 हजार वैगन खरीदेगी रेलवे