मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मनमोहन ने रेल बजट को सराहा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मनमोहन ने रेल बजट को सराहा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कम समय में प्रभावशाली कार्य करने के लिए शुक्रवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि रेल बजट ट्रेन के सफर को ‘सुखद अनुभव’ बनाएगा।

रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोकसभा में रेल बजट पेश किए जाने के बाद मनमोहन ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने (ममता ने) ऐसा रेल बजट तैयार किया है जो यात्री किराये या माल भाड़े में बढ़ोतरी के जरिए कोई बोझ नहीं डालता। ’

प्रधानमंत्री ने कहा,‘साथ ही ममता ने हमारी सरकार के चुनावी वायदे के अनुरूप रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा जैसी यात्री सुविधाओं पर पूरा ध्यान केन्द्रित रखा ताकि रेल यात्रा को सुखद अनुभव बनाया जा सके।’

सिंह ने कहा कि रेल मंत्री ने सार्वजनिक-निजी साझेदारी जैसे रचनात्मक वित्तीय तंत्र का इस्तेमाल कर भारी संख्या में सुविधाओं का ऐलान किया ताकि रेलवे की उत्पादकता में सुधार किया जा सके और अधिक से अधिक निवेश का वित्तपोषण हो सके।

उन्होंने कहा, ‘मैं इसलिए ममता को उनके प्रभावशाली कार्य के लिए बधाई देता हूँ। उन्होंने इतने कम समय में काफी अच्छा कार्य किया है।’

रेल बजट को अच्छा करार देते हुए वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि इस बजट में कुछ अच्छे विचार और रचनात्मकताएँ हैं। मिसाल के तौर पर भूमि बैंक और मेडिकल कॉलेज। उन्होंने ट्रैक नवीकरण की समस्या के समाधान और रेलवे की सकल वित्तीय स्थिति में सुधार के उपायों के लिए ममता की सराहना की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मेडिकल कॉलेज खोलेगा रेल मंत्रालय
पित्रोदा की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति
रेलवे की सुपरफास्ट पार्सल एक्सप्रेस सेवा
18 हजार वैगन खरीदेगी रेलवे
रेल बजट : कांग्रेस खुश, भाजपा नाराज
ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाएँ देगी रेलवे