मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > पित्रोदा की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पित्रोदा की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नजदीकी रहे सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में रेलवे ने एक विशेषज्ञ समिति के गठन का प्रस्ताव किया है,जो रेलवे के ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क के बेहतर इस्तेमाल के उपाय सुभाएगी।

संप्रग सरकार की ओर से शुक्रवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने राजग शासन में बतौर रेल मंत्री किए गए ऐलान का स्मरण किया।

उन्होंने कहा, मैंने वर्ष 2001-2002 के रेल बजट में रेलवे लाइन के साथ वाणिज्यिक उपयोग के लिए ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क बिछाने की घोषणा की थी। आठ वर्ष बाद मुभे इसमें काफी कम प्रगति दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि देश में दूरसंचार के क्षेत्र में क्रान्ति लाने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति रेलवे के ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क का इस्तेमाल करने और सूचना प्रौद्योगिकी को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए उपाय सुझाएगी।

इस अवसर पर ममता ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आईटी क्रान्ति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और पित्रोदा इसमें उनके सहायक थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रेलवे की सुपरफास्ट पार्सल एक्सप्रेस सेवा
18 हजार वैगन खरीदेगी रेलवे
रेल बजट : कांग्रेस खुश, भाजपा नाराज
ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाएँ देगी रेलवे
सूर्य से कल सबसे दूर होगी धरती
रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे बहुउद्देश्यीय परिसर