रेलवे ने प्रीमियम पार्सल सेवा की शुरूआत करने का ऐलान करते हुए देश में सुपरफास्ट पार्सल एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलाने का प्रस्ताव किया है।
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा, 'तुगलकाबाद (दिल्ली) और रोयापुरम (चेन्नई), तुगलकाबाद और वापी तथा तुगलकाबाद और हावड़ा के बीच फिलहाल पायलट आधार पर तीव्रतर पार्सल सेवा शुरू की जा रही है।’
उन्होंने कहा कि यह सेवा समयबद्ध सारणी के तहत संचालित होगी जो समर्पित टर्मिनलों से शुरू होगी और जिसके लिए गारंटीशुदा पारगमन समय होगा और इसकी बुकिंग वेब आधारित होगी। |