मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > 18 हजार वैगन खरीदेगी रेलवे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
18 हजार वैगन खरीदेगी रेलवे
रेलवे ने 18 हजार माल डिब्बों की खरीद की योजना बनायी है।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा, ‘2009-10 के दौरान रेलवे ने चल स्टाक कार्यक्रम के तहत 2008-09 के 11 हजार माल डिब्बों की तुलना में 18 हजार माल डिब्बों की खरीद करने की योजना बनायी है।’

उन्होंने कहा कि रेलों पर माल डिब्बों की माँग बढ़ती जा रही है। हमारा बर्न स्टैंडर्ड और ब्रेथवेट से माल डिब्बा इकाइयों को टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है।

ममता ने कहा कि बकाया देयताओं को समाप्त करने के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ बातचीत पहले ही शुरू कर दी गयी है। इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रेल बजट : कांग्रेस खुश, भाजपा नाराज
ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाएँ देगी रेलवे
सूर्य से कल सबसे दूर होगी धरती
रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे बहुउद्देश्यीय परिसर
लोकल ट्रेनों में जल्द होंगे शौचालय
लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों की तैनाती