मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाएँ देगी रेलवे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाएँ देगी रेलवे
भारतीय रेल राजधानी और शताब्दी गाड़ियों सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड सूचना एवं मनोरंजन सेवाएँ प्रदान करेगी।

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि रेलवे लंबी दूरी के यात्रियों के सुखद यात्रा अनुभव हेतु राजधानी, शताब्दी और अन्य महत्वपूर्ण लंबी दूरी की इंटरसिटी गाड़ियों में ऑन बोर्ड सूचना एवं मनोरंजन सेवाएँ प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन शौचालयों की शुरुआत के लिए फील्ड परीक्षण किए जा रहे हैं। हवाई जहाजों में इस्तेमाल किए जाने वाले वैक्यूम शौचालयों का भी कुछ सवारी डिब्बों में परीक्षण करने की योजना है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सूर्य से कल सबसे दूर होगी धरती
रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे बहुउद्देश्यीय परिसर
लोकल ट्रेनों में जल्द होंगे शौचालय
लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों की तैनाती
विश्वस्तरीय होंगे 50 रेलवे स्टेशन
ममता का लोकलुभावन रेल बजट