मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सूर्य से कल सबसे दूर होगी धरती
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सूर्य से कल सबसे दूर होगी धरती
धरती कल सूरज से सबसे दूरी पर होगी। हर साल जुलाई में अपसौर दिवस के दिन धरती सूर्य के सबसे दूर पहुँच जाती है।

साइंस पापुलेराइजेशन एसोशिएसन ऑफ कम्यूनिकेशन एंड एडुकेटर (स्पेस) के अध्यक्ष चंद्र भूषण देवगन ने बताया कि शनिवार की सुबह साढे सात बजे पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होगी। उस वक्त यह दूरी 15 करोड़ 21 लाख किलोमीटर के आसपास होगी।

उन्होंने बताया कि इतनी दूरी पर होने के बावजूद इस दिन तापमान कम नहीं होता। उनका कहना था कि इसके काफी कारण है। धरती का अपने धुरी पर झुकाव भी इसका एक कारण है।

मौसम का निर्धारण सूरज से धरती की दूरी पर निर्भर नहीं करता बल्कि यह धरती के झुकाव से निर्धारित होता है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनवरी में सूरज के सबसे करीब होने वाले दिन की अपेक्षा इस दिन धरती सूरज से सात फीसदी कम उर्जा ग्रहण करती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे बहुउद्देश्यीय परिसर
लोकल ट्रेनों में जल्द होंगे शौचालय
लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों की तैनाती
विश्वस्तरीय होंगे 50 रेलवे स्टेशन
ममता का लोकलुभावन रेल बजट
'इज्जत' से 'नॉन स्टाप' दौड़ी दीदी की ट्रेन