मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > लोकल ट्रेनों में जल्द होंगे शौचालय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
लोकल ट्रेनों में जल्द होंगे शौचालय
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि डीएमयू और मेमू सहित लोकल ट्रेनों में जल्द ही शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

ममता ने घोषणा की कि जो ट्रेनें दो घंटे से अधिक की यात्रा तय करती हैं, उन सभी में शौचालय की सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि चार घंटे से कम वाली डीएमयू और मेमू गाड़ियों में शौचालय सुविधाएँ मुहैया नहीं कराई जा रही है। इससे महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अत: फैसला किया गया है कि दो घंटे से अधिक यात्रा वाली गाड़ियों में जल्द ही शौचालय सुविधाएँ शुरू की जाएँगी।

चालू वर्ष के दौरान 200 अतिरिक्त गाड़ियों पर ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग स्कीम का विस्तार किया जाएगा।

रेलमंत्री ने बताया कि धुलाई की गुणवत्ता में सुधार के लिए आधुनिक मशीनी स्वचालित लांड्री द्वारा बेहतर लिनेन प्रबंधन किया जाएगा।

शुरुआत में एक पायलट परियोजना मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों में शुरू की जाएगी। इसके सफल होने पर इसका विस्तान अन्य शहरों में करने पर विचार किया जाएगा ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों की तैनाती
विश्वस्तरीय होंगे 50 रेलवे स्टेशन
ममता का लोकलुभावन रेल बजट
'इज्जत' से 'नॉन स्टाप' दौड़ी दीदी की ट्रेन
सरकार ने डीएचडी पर प्रतिबंध लगाया
समलैंगिकता को लेकर छिड़ा साइबर युद्ध