मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > विश्वस्तरीय होंगे 50 रेलवे स्टेशन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विश्वस्तरीय होंगे 50 रेलवे स्टेशन
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट में देश के 50 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का ऐलान किया।

ममता ने लोकसभा में 2009-10 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि इन स्टेशनों को रचनात्मक वित्तपोषण तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए विकसित किया जाएगा।

उन्होंने जिन 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में बदलने की घोषणा की, उनमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई), पुणे, नागपुर, सियालदह, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, अमृतसर, कानपुर, गुवाहाटी, जयपुर, चेन्नई सेंट्रल और आगरा कैंट शामिल है।

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिंकदराबाद, तिरुपति, बेंगलुरु सिटी, अहमदाबाद, भोपाल, हबीबगंज, गया जंक्शन, मथुरा जंक्शन, चंडीगढ़, कोलकाता, न्यू जल्पाईगुड़ी, मंगलौर, पोरबंदर, आनंद विहार, बिजवासन, अजमेर जंक्शन और पुरी स्टेशन भी विश्वस्तरीय स्टेशनों की सूची में हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ममता का लोकलुभावन रेल बजट
'इज्जत' से 'नॉन स्टाप' दौड़ी दीदी की ट्रेन
सरकार ने डीएचडी पर प्रतिबंध लगाया
समलैंगिकता को लेकर छिड़ा साइबर युद्ध
रेल बजट के मुख्य बिंदु
22 जुलाई को लंबी अवधि का पूर्ण सूर्यग्रहण