महिला राष्ट्रपति और महिला लोकसभाध्यक्ष के बाद देश में पहली बार एक महिला अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनने वाली हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय की जानी-मानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया है।
सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्रालय ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। |