मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > साल में मिलेंगे सिर्फ आठ सिलेंडर!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
साल में मिलेंगे सिर्फ आठ सिलेंडर!
एलपीजी पर कम हो सकती है सब्सिडी
केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा में सामने आए इरादों ने बजट का आकार लिया तो गृहिणियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

समीक्षा में कहा गया कि हर परिवार को सालाना अधिक से अधिक छह से आठ सिलिंडर मुहैया कराकर एलपीजी की सब्सिडी को सीमित किया जाना चाहिए। हर ग्रामीण परिवार को सौर कुकर और सौर लालटेन की आपूर्ति सुनिश्चित कराकर केरोसिन तेल की आपूर्ति पर सब्सिडी चरणबद्ध तरीके से खत्म की जाए।

तेल, खाद्य पदार्थ और उर्वरक क्षेत्रों में सुधार का सुझाव देते हुए सरकार से कहा गया है कि वह लक्ष्य समूह तक सीधे नकद हस्तांतरित करने की संभावना की समीक्षा करे।

संसद में आज पेश 2008-09 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि नकदी हस्तांतरण के लिहाज से सब्सिडी के असर, लीकेज, खामियाँ और मौजूदा सब्सिडी व्यवस्था की समीक्षा करने का महत्व है।

समीक्षा में कहा गया कि सरकार को पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य पदार्थ से जुड़े सब्सिडी में सुधार करना चाहिए, ताकि लीकेज कम किया जा सके और जरूरतमंद को फायदा मिलना सुनिश्चित किया जा सके।

फर्टिलाइजर सब्सिडी के संबंध में समीक्षा में कहा गया है कि आंशिक तौर पर उत्पादकों को सब्सिडी की बजाय किसानों के काम आने वाले पोषक तत्वों से जुड़ी सब्सिडी दी जाना चाहिए। साथ ही उत्पादकों के विभिन्न पोषक तत्वों के फॉर्म्यूलेश के लिए मूल्य तय करना। समीक्षा में कहा गया कि सब्सिडी में सुधार राजकोषीय नीति का प्रमुख एजेंडा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारत में स्वाइन फ्लू के 116 मामले
निजी स्कूलों में गरीबों को रिजर्वेशन!
127 देशों में वैध है समलैंगिकता
फैसले की जाँच करेगी सरकार-मोइली
...तो नजर आएँगी निजी ट्रेनें
समलैंगिक लोग दिमागी बीमार-रामदेव