मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > ...तो नजर आएँगी निजी ट्रेनें
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
...तो नजर आएँगी निजी ट्रेनें
संसद में गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा की सिफारिशों को अगर ममता दीदी मानती हैं तो चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर निजी कंपनी को रेल चलाने की मंजूरी दी जा सकती है।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि सभी पर्यटन स्थलों के लिए एक यात्री ट्रेन, रेलवे सेवा में निजी क्षेत्र के प्रवेश का प्रावधान किया जाना चाहिए।

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत समीक्षा रिपोर्ट में इस संबंध में सुझाव दिया गया है कि इसके लिए करीब एक दर्जन पर्यटन रूटों की पहचान की जा सकती है और किसी एक या सभी रूटों पर यात्री सेवा उपलब्ध कराने के लिए निजी कंपनियों को एक लाइसेंस दिया जा सकता है।

समीक्षा में राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों सहित परिवहन क्षेत्र के लिए एकल नियामक निकाय की स्थापना का सुझाव दिया गया है, जिसमें उक्त सभी क्षेत्रों से एक-एक सदस्य शामिल हों।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
समलैंगिक लोग दिमागी बीमार-रामदेव
झारखंड में जारी रहेगा राष्ट्रपति शासन
समलैंगिकता मुख्य बातें
149 साल पुराना है समलैंगिकता विरोधी कानून
बाबरी विध्वंस में शामिल नहीं थी-उमा
वेबद‍ुनिया सर्वेक्षण 2009