मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > समलैंगिकता मुख्य बातें
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
समलैंगिकता मुख्य बातें
आपसी रजामंदी से वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंधों को वैध करार देने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

-आपसी रजामंदी से दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 377 मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

-धारा 377 के दंडात्मक प्रावधान नन कंसेंसुअल, पेनाइल, नन वेजाइनल सेक्स और नाबालिगों के साथ पेनाइल नन वेजाइनल सेक्स के मामले में जारी रहेंगे।

-धारा 377 एक समलैंगिक व्यक्ति को उसके पूर्ण व्यक्तित्व के अधिकार से वंचित करता है।

-18 साल से कम उम्र का व्यक्ति इस तरह के यौन संबंधों के लिए सहमति नहीं दे सकता।

-वयस्क का मतलब है 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति।

-आपसी रजामंदी से दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंधों को अपराध नहीं बताने वाला फैसला पूर्व प्रभाव से लागू नहीं होगा।

-लैंगिक तरजीह के आधार पर कोई भी भेदभाव समानता के खिलाफ है और यह फैसला समानता को मान्यता है, जो व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देगा।

-धारा 377 के प्रावधान संवैधानिक मूल्यों और मानवीय गरिमा की धारणाओं के खिलाफ हैं, जिन्हें हमारे संविधान का आधारस्तंभ समझा जाता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
149 साल पुराना है समलैंगिकता विरोधी कानून
बाबरी विध्वंस में शामिल नहीं थी-उमा
वेबद‍ुनिया सर्वेक्षण 2009
'एयरइंडिया पुनर्संरचना योजना बनाए'
धार्मिक नेताओं ने फैसला खारिज किया
शिक्षा में सुधार पर जोर