इस बात पर जोर देते हुए कि सरकार का सहयोग बेमतलब नहीं दिया जा सकता, नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को कहा कि एयरइंडिया को अगले 30 दिनों में पुनर्संरचना योजना बनाने को कहा गया है।
संसद भवन के सामने पटेल ने पत्रकारों से कहा ‘एयरइंडिया को तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी। प्रबंधन,कर्मचारियों और सभी को एक उचित पुनर्संरचना योजना के साथ आना होगा।’पटेल ने कहा कि सरकारी सहयोग बेमतलब नहीं दिया जा सकता।
पटेल ने कहा कि एयरइंडिया आर्थिक पुनर्संरचना के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लोगों को नियुक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जानना चाहती है ‘अगले सप्ताहों और वर्षों में किन चीजों की जरूरत होगी।’ |