मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > लालगढ़ अभियान अंतिम चरण में-चिदंबरम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
लालगढ़ अभियान अंतिम चरण में-चिदंबरम
लालगढ़ में माओवादियों के कब्जे वाले अधिकांश इलाकों पर दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लेने के साथ केन्द्र ने बुधवार को कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया अभियान पूर्णता के नजदीक पहुँच रहा है और राज्य सरकार से कहा कि ह इलाके से विस्थापित लोगों की वापसी सुनिश्चित करे।

केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। शायद यह खत्म होने को है। चिदंबरम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भाकपा (माओवादी) के कब्जे वाले इलाकों पर दोबारा नियंत्रण स्थापित करना और कानून व्यवस्था को लागू करना है।

उन्होंने कहा कि बदले में अगर गाँवों के कुछ निवासी अपने घरों को छोड़ गए हों, उन्होंने जंगलों या अन्यत्र शरण ली हो, तो मेरा मानना है कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें प्रोत्साहित करे कि वे अपने घरों और गाँवों को लौट आएँ।

पश्चिम बंगाल की माकपा नीत वाम मोर्चा सरकार उत्पीड़न के लिए लालगढ़ में माओवादियों का इस्तेमाल करने संबंधी केन्द्रीय रेलमंत्री ममता बनर्जी के आरोप के बारे में चिदंबरम ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री को लिखी ममता की चिट्ठी मिल गई है।

चिदंबरम ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं निश्चित तौर पर इन आरोपों की जाँच करूँगा। अब मैं इस बारे में ममताजी से चर्चा करूँगा और फिर प्रधानमंत्री को इस संबंध में जानकारी दूँगा।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भाकपा (माओवादी) को प्रतिबंधित संगठन घोषित किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने के बारे में गृहमंत्री ने कहा कि संगठन हमेशा से ही चाहे वह उसका पुराना स्वरूप हो या आधुनिक, आतंकवादी संगठन रहा है और इसलिए केन्द्र ने उसे गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री (बुद्धदेव भट्टाचार्य) को सुझाव दिया कि राज्य सरकार को इसे आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1908 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया जाना चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पाक से बातचीत का डर नहीं-भारत
हैदराबाद आतंक का केन्द्र नहीं-चिदंबरम
आम आदमी पर उमड़ सकती है 'ममता'
ठेके पर डॉक्टर रखेगी सरकार
महिला वैज्ञानिक मिसाइल कार्यक्रम की प्रमुख
थप्पड़कांड को लेकर कांग्रेस गंभीर