केन्द्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि देश में हैदराबाद आतंकवादी गतिविधियों का केन्द्र नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के यहाँ तीसरे केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद चिदंबरम ने कहा कि हैदराबाद क्या, किसी भी शहर के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह पहले केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों ने आंध्रप्रदेश पुलिस के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान किया था। यह इसलिए किया गया था, ताकि किसी भी आतंकवादी हमले को रोकने के लिए पुलिस जवानों की तैयारियों का स्तर सुधारा जा सके।
खुफिया जानकारियों के आधार पर हैदराबाद पुलिस प्रमुख ने अलर्ट जारी किया था और सुरक्षा को बढ़ाया था।
चिंदबरम ने कहा कि केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों से गोपनीय सूचना मिलने पर राज्य पुलिस ने हैदराबाद और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। |