मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > आयोग ने कैबिनेट सचिव से माँगा स्पष्टीकरण
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आयोग ने कैबिनेट सचिव से माँगा स्पष्टीकरण
सेना में एक रैंक एक पेंशन पर गठित समिति का मामला
पूर्व सैनिकों को आकर्षित करने के सरकार के प्रयासों की खबरों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर से एक रैंक एक पेंशन और अति विकलांगता जैसे मुद्‍दे पर स्पष्टीकरण माँगा।

आयोग ने कैबिनेट सचिव से स्पष्ट करने को कहा कि सशस्त्र सेनाओं की एक रैंक एक पेंशन के लिए क्या कोई विशेष समिति या पैनल बनाया गया है।

कैबिनेट सचिव से यह स्पष्टीकरण भी माँगा गया है कि क्या युद्ध में मारे गए या घायल हुए लोगों के लिए विकलांगता पेंशन को लेकर कोई अधिसूचना जारी की गई है।

उप चुनाव आयुक्त आर. बालाकृष्णन ने बताया कि कैबिनेट सचिव को आठ मई को शाम पाँच बजे तक जवाब देने को कहा गया है।

खबरों के मुताबिक संप्रग सरकार ने एक रैंक एक पेंशन की माँग पर विचार के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। सरकार ने अति विकलांगता और पारिवारिक पेंशन के फायदों को लेकर भी अधिसूचना जारी की है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
...मिले तो मुस्कराए, हाथ भी जोड़े
आतंकियों के निशाने पर सेना के हेलिकॉप्टर
भर्ती घोटाला, सीआरपीएफ आईजी गिरफ्तार
तंबाकू उत्पादों पर चित्रात्मक चेतावनी
...और निर्माता ने अमिताभ को भगा दिया
लॉटरी पर नहीं लगाया जा सकता है सेवा कर