मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > अंसल बंधुओं की सुप्रीम कोर्ट में अपील
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अंसल बंधुओं की सुप्रीम कोर्ट में अपील
उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अंसल बंधुओं- सुशील और गोपाल ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में एक अपील दायर की।

प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंसल बंधुओं की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख नियत की है। वर्ष 1997 में हुए उपहार अग्निकांड मामले में 59 व्यक्ति मारे गए थे।

उच्च न्यायालय ने अंसल बंधुओं को दोषी ठहराने के सुनवाई अदालत के फैसले को बरकरार रखा था, लेकिन सुशील और गोपाल की सजा की अवधि दो साल से घटाकर एक साल कर दी थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गुरुवार को घट सकते हैं पेट्रोल के दाम
भ्रमित हैं वामदल-पासवान
कैलाश मानसरोवर यात्रा साल के मध्य में
मनमोहन ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
मायावती को चार सप्ताह का समय
कोहरे से विमानों का परिचालन बाधित