मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > भ्रमित हैं वामदल-पासवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भ्रमित हैं वामदल-पासवान
केन्द्रीय उर्वरक एवं इस्पात मंत्री तथा लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि वामदल बेहद भ्रमित हैं और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में बेमानी हो गए हैं।

पासवान ने कहा कि राजनीति में बने रहने के लिए आपको सही मौके पर सही फैसला करना होता है, मगर वामदलों ने केन्द्र सरकार से समर्थन वापस लेकर अपने लिए गलत कार्य किया।

नवगठित राष्ट्रीय दलित मंच के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम वामदलों के लिए आँखें खोल देने वाला होगा और उन्हें अपने ही किले में शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि जन अधिकारों को लेकर हमेशा शोर-शराबा करने वाले वामदलों का संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद से देश की राजनीति में कोई स्थान नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि पहले अन्य पार्टियाँ वामदलों के दरवाजे पर जाती थीं, मगर अब स्थिति बदल गई है और वामदल विभिन्न पार्टियों के दरवाजे पर जा रहे हैं मगर कोई उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि देश में तथाकथित तीसरे मोर्चे का कोई अस्तित्व नहीं है और भविष्य में भी इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कैलाश मानसरोवर यात्रा साल के मध्य में
मनमोहन ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
मायावती को चार सप्ताह का समय
कोहरे से विमानों का परिचालन बाधित
फिल्मों में फिर वापसी करता अकॉर्डियन
कांग्रेस की निगाह अब प्रियंका पर