मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > मनमोहन ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मनमोहन ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज देशवासियों को क्रमशः 13 और 14 जनवरी को पड़ने वाली लोहड़ी, भोगाली बीहू, मकर संक्रांति और पोंगल पर्वों के अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश के विभिन्न भागों में फसल कटाई का अवसर प्रकृति के वरदान और देश की खुशहाली को मनाने का है।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल और मुख्मंत्री ने भी दी शुभकामनाएँ : मध्यप्रदेश के राज्यपाल बलराम जाखड़, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं बिहू पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

जाखड़ चौहान एवं शर्मा ने अपने अलग-अलग बधाई संदेशों में कहा है कि हमारे यहाँ सभी पर्वों को उल्लास, प्रसन्नता, शांति और एकता से मनाने की परंपरा रही है। ये पर्व हमें दान और उपासना के जरिये मानवता की समृद्धि और खुशहाली का संदेश देते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मायावती को चार सप्ताह का समय
कोहरे से विमानों का परिचालन बाधित
फिल्मों में फिर वापसी करता अकॉर्डियन
कांग्रेस की निगाह अब प्रियंका पर
ऊर्जावान भविष्य की तैयारी करें-प्रणब
सितारा देवी और हजारिका को अकादमी रत्न