राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने से आज सुबह विमानों का परिचालन बाधित रहा।
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि सुबह छह बजे हवाई अड्डे के आसपास अचानक कोहरे की चादर चढ़ गई तथा दृश्य सीमा शून्य तक गिर गई जबकि रनवे की दृश्य सीमा 50 मीटर से भी कम हो गई।
कोहरे के कहर के कारण सभी विमानों का परिचालन बाधित हो गया तथा कई विमानों की निर्धारित उड़ान प्रभावित हुई। |