मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > कांग्रेस की निगाह अब प्रियंका पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस की निगाह अब प्रियंका पर
मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रियंका गाँधी को मैदान में उतारने की स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की माँग के बीच पार्टी ने आज कहा कि उनका संसदीय चुनाव में उतरना कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

मुरादाबाद सीट से प्रियंका को उम्मीदवार बनाने की स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की माँग के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो आलाकमान को इस पर विचार करना चाहिए।

नटराजन ने कहा कि यह (उनका चुनाव लड़ना) काफी फायदेमंद रहेगा। यह काफी अच्छा और उचित होगा। उनकी एक छवि है।

प्रियंका के पति रॉबर्ट वढेरा मुरादाबाद के हैं। उनकी माँ और कांग्रेस अध्यक्ष रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि उनके भाई राहुल अमेठी से सांसद हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ऊर्जावान भविष्य की तैयारी करें-प्रणब
सितारा देवी और हजारिका को अकादमी रत्न
राकांपा ने किया शेखावत का समर्थन
मनमोहन के नाम पर कैम्ब्रिज में छात्रवृत्ति
बजाज हिन्दुस्तान में घोटाले की आशंका
मोजार्ट ने फिर बढ़ाया देश का मान