मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सितारा देवी और हजारिका को अकादमी रत्न
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सितारा देवी और हजारिका को अकादमी रत्न
संगीत नाटक अकादमी ने नृत्यांगना सितारा देवी और संगीतकार भूपेन हजारिका सहित चार जानी-मानी हस्तियों को संगीत नृत्य और नाटक के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अकादमी रत्न दिए जाने की घोषणा की है।

संगीत नाटक अकादमी ने बंगाली थियेटर के मंच डिजाइनर खालिद चौधरी और संगीतकार आरसी मेहता को अकादमी फैलो का सम्मान दिया गया। एक समय में 30 से अधिक लोगों को अकादमी फैलो नहीं दिया जाता है।

सितारा देवी जानी-मानी कथक नृत्यांगना हैं और आरसी मेहता (91) किराना घराने के जाने-माने शास्त्रीय गायक हैं। उन्हें ख्याल और ठुमरी की अलग शैली विकसित करने के लिए जाना जाता है।

असमिया फिल्म उद्योग के हजारिका (83) जाने-माने कवि, संगीतकार, गायक और लेखक हैं। अकादमी ने 2008 के अकादमी पुरस्कारों के लिए संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र के 34 लोगों का चयन किया है।

पुरस्कृत होने वालों में संगीत के लिए उल्हास काशालकर और बी. शशि कुमार, नृत्य के लिए शशि साँखला और सरोजा विद्यानाथन, थियेटर के लिए मारकंड भट्ट और अरुंधति नाग शामिल हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राकांपा ने किया शेखावत का समर्थन
मनमोहन के नाम पर कैम्ब्रिज में छात्रवृत्ति
बजाज हिन्दुस्तान में घोटाले की आशंका
मोजार्ट ने फिर बढ़ाया देश का मान
आस्कर हो रहमान का अगला मुकाम
सीआईएसएफ अध्यादेश जारी