मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > राकांपा ने किया शेखावत का समर्थन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राकांपा ने किया शेखावत का समर्थन
शरद पवार नीत राकांपा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की उम्मीदवारी का समर्थन करें। उसने शेखावत को देश के सर्वाधिक वरिष्ठ नेताओं में से एक बताया।

पार्टी प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी ने कहा कि राकांपा की यह राय है कि शेखावत की उम्मीदवारी का स्वागत किया जाना चाहिए।

शेखावत ने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना का खुलासा करके भाजपा के अंदर खलबली मचा दी थी। इससे इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी को चुनौती देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।

त्रिपाठी ने कहा कि शेखावत ने उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जो लोग उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों को सुशोभित कर चुके हैं, उन्हें अन्य चुनाव नहीं लड़ना चाहिए जैसी बातों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल रहने के बाद तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी का मुख्यमंत्री बने थे।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब संप्रग के किसी घटक दल ने शेखावत की लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना का स्वागत किया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मनमोहन के नाम पर कैम्ब्रिज में छात्रवृत्ति
बजाज हिन्दुस्तान में घोटाले की आशंका
मोजार्ट ने फिर बढ़ाया देश का मान
आस्कर हो रहमान का अगला मुकाम
सीआईएसएफ अध्यादेश जारी
मानवसहित चंद्र अभियान 2020 तक-इसरो