मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > बजाज हिन्दुस्तान में घोटाले की आशंका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बजाज हिन्दुस्तान में घोटाले की आशंका
शिशिर बजाज को गिरफ्तार करे सरकार-शरद यादव
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यवाहक संयोजक एवं जनता दल(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सत्यम घोटाले में कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को बर्खास्त करने की माँग करते हुए बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड में 500 करोड़ रुपए के घोटाले की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से इसकी जाँच कराने तथा कंपनी के महाप्रबंधक शिशिर बजाज को गिरफ्तार करने को भी कहा है।

यादव ने सोमवार को यहाँ कहा कि सत्यम घोटाले की तरह ही बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड में भी एक घोटाला होने वाला है, क्योंकि उसने दो बीमार कंपनियों बस्ती चीनी लिमिटेड और गोविंद नगर चीनी लिमिटेड को 500 करोड़ रुपए दिए हैं।

इन दोनों कंपनियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को जाली बैलेंस शीट पेश की है। उन्होंने कहा कि बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड में लाखों लोगों के शेयर हैं। अगर इन बीमार कंपनियों में पैसा लगाने के बाद ये कंपनियाँ बंद हो जाती हैं तो लोगों का पैसा डूब जाएगा।

उन्होंने कहा सत्यम ने भी जाली बैलेंस शीट दिखाकर इस तरह का घोटाला किया था। सत्यम घोटाला हो रहा था, तब सरकार सो रही थी।

बिना उच्चस्तर पर मिली भगत के इस तरह के घोटाले नहीं हो सकते। आखिर सेबी और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी आदि क्या कर रहे थे। कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को इसके लिए बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा इस तरह के घोटाले या घटनाओं में नेताओं को तो जिम्मेदार ठहराया जाता है, पर सत्यम का मामला हो या मुंबई आतंकवादी हमला, किसी अधिकारी से इस्तीफा नहीं लिया गया।

यादव ने कहा संप्रग सरकार के घटक पक्काल मक्काल कांची (पीएमके) सांसद प्रो. रामदास ने कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता तथा राज्य मंत्री पवनकुमार बंसल का ध्यान बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड के मामले में आकर्षित किया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा जनता का जो पैसा बीमार कंपनियों में लगाया गया है, उसे वापस लिया जाना चाहिए। रामदास ने गत वर्ष 21 अप्रैल को बंसल को 18 मई तथा 19 जुलाई को प्रेमचंद गुप्ता को पत्र लिखकर इस घोटाले के प्रति सरकार को आगाह किया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मोजार्ट ने फिर बढ़ाया देश का मान
आस्कर हो रहमान का अगला मुकाम
सीआईएसएफ अध्यादेश जारी
मानवसहित चंद्र अभियान 2020 तक-इसरो
उग्रवादियों ने नया रास्ता अपनाया
देश के नाम किया रहमान ने इनाम