मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > 'न्यूज एक्स' का नया अध्याय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'न्यूज एक्स' का नया अध्याय
PRPR
समाचारों की दुनिया में शुक्रवार को उस समय एक नया अध्याय जुड़ गया जब 'नईदुनिया' के सीईओ और वेबदुनिया के संस्थापक विनय छजलानी और बिजनेस वर्ल्ड के पूर्व संपादक जहाँगीर पोचा की नवगठित कंपनी 'इंडी मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' ने 'न्यूज एक्स' का अधिग्रहण कर लिया।

इंदिराणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी की न्यूज एक्स कंपनी के 100 फीसदी शेयर इंडी मीडिया ने खरीद लिए हैं। इस अधिग्रहण को उथल-पुथलभरे दौर में एक सुखद परिघटना के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि इससे टीवी समाचार चैनलों की भीड़ में एक ऐसा चैनल स्थापित होगा, जो विश्वसनीयता और प्रोफेशनलिज्म के नए मानक तय करते हुए आगे बढ़ेगा।

टीवी चैनल 'न्यूज एक्स' के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर मुखर्जी ने इस सौदे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न्यूज एक्स टीवी चैनल को बाजार में अपने प्रसार के लिए ज्यादा ताकत मिलेगी। एक बड़े समाचार समूह के साथ जुड़कर चैनल का ज्यादा विस्तार होगा और उसकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मुखर्जी के मुताबिक यह सौदा चैनल के लिए आगे बढ़ने और नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए बेहतर अवसर साबित होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
प्रवासियों का निवेश मुंबई हमले का जवाब
सलेम को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ट्रक ऑपरेटरों को आडवाणी का समर्थन
ट्रक मालिक अड़े, सरकार सख्त
चक्का जाम से नींद हराम
तेल कंपनियों हड़ताल खत्म होने से राहत