मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > ट्रक ऑपरेटरों को आडवाणी का समर्थन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ट्रक ऑपरेटरों को आडवाणी का समर्थन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हड़ताली ट्रक ऑपरेटरों की हिमायत में खड़े होते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी की मार झेल इन लोगों की माँगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करके समस्या का तुरंत समाधान करे जिससे आम लोगों की परेशानियां भी दूर हो सकें।

आडवाणी ने हड़ताली ट्रक ऑपरेटरों से तुरंत वार्ता शुरू करने की सरकार से माँग करते हुए कहा मैं समझता हूँ कि यह सरकार का कर्तव्य है कि वह देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों ट्रक ऑपरेटरों की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाए और आर्थिक मंदी का सामना कर रहे इन लोगों की हर संभव मदद करे।

उन्होंने सरकार से कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एसमा) लागू करने की धमकी देने की बजाय वह उनकी माँगों पर सहानुभूति विचार कर उनसे बातचीत के द्वारा मामले का समाधान करे।

भाजपा नेता ने कहा कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में भारी गिरावट आने के बाद सरकार एविएशन टर्बाईन फ्यूल (एटीएफ) के दामों में कई बार कमी कर चुकी है लेकिन डीजल के मूल्य केवल दो रुपए प्रति लीटर कम किए हैं जबकि ट्रक ऑपरेटर इसमें दस रुपए की कमी किए जाने की माँग कर रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ट्रक मालिक अड़े, सरकार सख्त
चक्का जाम से नींद हराम
तेल कंपनियों हड़ताल खत्म होने से राहत
सरकार ने जब्त किए सत्यम के दस्तावेज
ट्रक हड़ताल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
उत्सव भसीन की जमानत याचिका खारिज