ट्रक मालिकों की हड़ताल को जनता के खिलाफ करार देते हुए सरकार ने कहा कि यह भी तेल हड़ताल की श्रेणी में आती है और वह स्थिति से निपटने के कदम उठा रही है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि सेवाकर से जुड़े मुद्दे का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों की अन्य माँगें राज्यों से जुड़ी हैं। चिदंबरम ने बताया कि भूतल परिवहन सचिव ने दो पृष्ठों की प्रश्नोत्तरी तैयार की है लेकिन मीडिया ने उसे पर्याप्त कवरेज नहीं दिया। |