मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > चिदंबरम की अमेरिका यात्रा रद्‍द
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चिदंबरम की अमेरिका यात्रा रद्‍द
आतंकवाद को काबू करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के सिलसिले में अमेरिका जा रहे गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने तेल ट्रांसपोर्टर हड़ताल सहित कुछ अन्य घटनाक्रम के चलते अपनी वॉशिंगटन यात्रा रद्द कर दी है।

चिदंबरम ने यह जानकारी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों का एक दल पहले से ही अमेरिका में मौजूद है और मुझे भी वहाँ जाना था, लेकिन इस बीच देश में कुछ नया घटनाक्रम हो गया।

तेल कंपनियों के अधिकारी हड़ताल पर चले गए और ट्रांसपोर्टरों की भी हड़ताल हो गई और इनसे निपटने के लिए मेरे नेतृत्व में एक समूह का गठन किया गया है।

चिदंबरम ने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह हुआ कि पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है कि मुंबई आतंकी हमले में शामिल अजमल कसाब पाकिस्तानी नागरिक है। उन्होंने कहा कि इन सबको देखते हुए मैंने रुकने का फैसला किया है।

इससे पहले ट्रक हड़ताल का जिक्र आने पर जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका की यात्रा रद्द करेंगे तो चिदंबरम ने मजाक में जवाब दिया मैं ट्रक से नहीं जा रहा हूँ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शेखावत के नाम पर विचार करेंगे-जोशी
स्वर्ण डाक टिकट जारी करेगा डाक विभाग
तम्बाकू उद्योग के आगे झुकी सरकार
आमिर पर टिकी भारत की उम्मीद
हड़ताल से सख्ती से निपटने के निर्देश
देश में हड़ताल से हाहाकार मचा