मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > टेरिटोरियल आर्मी करेगी तेल की आपूर्ति
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टेरिटोरियल आर्मी करेगी तेल की आपूर्ति
तेल अधिकारियों और ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल के बाद तेल की समस्या से परेशान जनता को निजात दिलाने के लिए सरकार ने टेरिटोरियल आर्मी को तेल आपूर्ति के काम में लगाने का फैसला किया है। तेरिफाइनरियोमेसेनतैनाकियजाएगा।

शुक्रवार सुबह आपदा प्रबंधन की आपात बैठक में सरकार ने इस आशय का फैसला लिया। बैठक से पहले पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से भी इस संबंध में बात की। बाद में देवड़ा ने कहा कि सरकार ने हड़तालियों की सभी माँगें खारिज कर दी हैं।

तेल आपूर्ति के अभाव में कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद सहित देश के सभी हिस्सों में तेल की किल्लत देखी जा रही है।

सरकार के इस फैसले से पिछले तीन दिनों से परेशान जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तटरक्षकों ने 60 घुसपैठियों को धरदबोचा
नदी जल विवाद की सुनवाई दो मार्च से
राजनाथ ने खुद को हँसी का पात्र बनाया
टल सकती है गृहमंत्री की अमेरिका यात्रा
राहुल को मिला प्रणब का समर्थन
हड़ताल से हाहाकार, 67 अधिकारी बर्खास्त