मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > राजनाथ ने खुद को हँसी का पात्र बनाया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राजनाथ ने खुद को हँसी का पात्र बनाया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह का कहना है कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के खिलाफ टिप्पणी करके भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने खुद को हँसी का पात्र बना लिया है।

इस देश के नागरिक होने के नाते शेखावत को लोकसभा चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं और उन्होंने राजनाथ से टिकट भी नहीं माँगा था।

दिग्विजय ने कहा कि यदि शेखावत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो इससे घबराने की क्या जरूरत है? राजनाथ को उत्तेजनात्मक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। शेखावत ने सही कहा है कि जब राजनाथ का जन्म नहीं हुआ था, तब से वे राजनीति में हैं।

उन्होंने कहा कि अटलजी व शेखावतजी जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी अन्य नेता में नहीं है। (नईदुनिया)
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टल सकती है गृहमंत्री की अमेरिका यात्रा
राहुल को मिला प्रणब का समर्थन
हड़ताल से हाहाकार, 67 अधिकारी बर्खास्त
कलाम को जल्द मिलेगी छुट्टी
इच्छा मृत्यु को मान्यता की सिफारिश
खतरों के खिलाफ सैनिक तैयारी जरूरी-मनमोहन