मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > टल सकती है गृहमंत्री की अमेरिका यात्रा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टल सकती है गृहमंत्री की अमेरिका यात्रा
देश में तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल के कारण केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा टलने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि देश में तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल के कारण मंत्री को अपनी यात्रा टालनी पड़ सकती है। तेल कंपनी के अधिकारियों ने पूरे देश में आपूर्ति बाधित करने की धमकी दी है।

मुम्बई आतंकवादी हमलों से संबंधित साक्ष्य अमेरिका को सौंपने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का इस हफ्ते अमेरिका जाने का कार्यक्रम था।

अधिकारियों की माँगों पर विचार करने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। चिदंबरम इस समूह के प्रमुख हैं और लगातार इस मुद्दे पर बैठक हो रही है। सूत्रों ने कहा कि हड़तालियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए चिदंबरम की उपस्थिति अनिवार्य है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राहुल को मिला प्रणब का समर्थन
हड़ताल से हाहाकार, 67 अधिकारी बर्खास्त
कलाम को जल्द मिलेगी छुट्टी
इच्छा मृत्यु को मान्यता की सिफारिश
खतरों के खिलाफ सैनिक तैयारी जरूरी-मनमोहन
शेखावत अपने फैसले पर कायम