सरकार ने आतंकवादी हमलों की जाँच के लिए गठित राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख पद के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस पद के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों एपीसिंह और एससी सिन्हा का साक्षात्कार किया है और अंतिम फैसला करने से पहले एक और का साक्षात्कार करेगा।
सिंह 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि सिन्हा 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों अधिकारी अभी अपने अपने गृह काडरों में हैं। उनका चयन विशेष निदेशक और अतिरिक्त निदेशक के रूप में सीबीआई के लिए भी किया गया है। सिंह का कार्यकाल फरवरी 2012 तक है, जबकि सिन्हा का कार्यकाल 2013 तक है।
सूत्रों ने बताया सरकार संभवतः एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करमवीरसिंह का भी साक्षात्कार करे। उनका कार्यकाल 2011 अगस्त तक है। |