मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > गाजा पर हमलों की मनमोहन ने की निंदा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
गाजा पर हमलों की मनमोहन ने की निंदा
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने गाजा पर किए गए इसराइली हमलों को लेकर भारत की नाराजगी जाहिर की और उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय वहाँ शांति और सामान्य हालात बहाल करने के लिए एकजुट होगा।

गाजा पर हमलों के बारे में पहली बार सार्वजनिक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इन घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और बेकसूर लोगों के मारे जाने पर अफसोस जताता है।

सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में शांति और सामान्य हालात बहाल करने के लिए एकजुट होगा।

सिंह ने कहा कि हमलों से पूरे क्षेत्र में अत्यधिक तनाव फैल गया है। वहाँ बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रह रहे हैं।

गाजा पट्टी में 27 दिसंबर को इसराइल ने सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक करीब 660 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें 200 से अधिक बच्चे और करीब 100 महिलाएँ हैं। हमलों में करीब 3000 व्यक्ति घायल भी हो गए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पूर्व सैनिकों को रोजगार मिले: एंटोनी
आडवाणी की राह में शेखावत ने बोए काँटे
पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण बढ़ेगा-चिदम्बरम
प्रधानमंत्री का करुणानिधि को आश्वासन
सरकार को नहीं दी धमकी-सपा
मनमोहन करेंगे एनआरआई सम्मेलन का उद्‍घाटन