रक्षामंत्री एके एंटोनी ने घोषणा की कि सशस्त्र सेवाओं में हवलदार रेंक तक के सभी पूर्व सैनिकों को रक्षामंत्री के विवेकाधीन फंड से वित्तीय सहायता मिलेगी।
इस संबंध में पेंशन से संबंधित मापदंड को खत्म कर दिया गया है। एंटोनी ने कहा कि हर 60 हजार सैनिक 35 से 45 उम्र के बीच सेवानिवृत्त होते हैं, जिनको रोजगार उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। |