मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > आडवाणी की राह में शेखावत ने बोए काँटे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आडवाणी की राह में शेखावत ने बोए काँटे
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने जिन तेवरों के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उससे भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के खेमे में खलबली मच गई है।

बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से भेंट की। इसके बाद राजनाथसिंह ने मीडिया को बुलाकर सफाई दी कि आडवाणी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और शेखावत को टिकट देने की कोई संभावना नहीं है।

राजनाथ के बयान के बाद जयपुर से शेखावत ने और कड़े बयान जारी कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। शेखावत के तेवर देख आडवाणी के घर कोर ग्रुप की एक अनौपचारिक बैठक हुई। इसमें आगे की रणनीति पर मंत्रणा हुई।

शेखावत पर चुनाव लड़ने के लिए उनके समर्थकों का दबाव है। फिलहाल शेखावत की रणनीति निर्दलीय चुनाव लड़ने की है। मकसद केवल लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं बल्कि चुनाव बाद बनने वाले नए गठबंधनों के लिए खुद को तैयार रखना है। शेखावत की मुहिम को राजग और गैर भाजपा दलों के कुछ नेताओं का भी समर्थन मिला हुआ है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण बढ़ेगा-चिदम्बरम
प्रधानमंत्री का करुणानिधि को आश्वासन
सरकार को नहीं दी धमकी-सपा
मनमोहन करेंगे एनआरआई सम्मेलन का उद्‍घाटन
सातवें दिन भी मेंढर में मुठभेड़ जारी
आडवाणी हमारे निर्विवाद नेता-राजनाथ